Thursday, October 22nd, 2026

सीजी पीएससी के खिलाफ भाजयुमो ने खोला मोर्चा

रायपुर
भाजयुमो ने प्रदेश सरकार एवं छत्तीसगढ़ पीएससी में हो रही गड़बडि?ों को लेकर आज से प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। आंदोलन की शुरूआत युवा अधिकार हस्ताक्षर अभियान से की गई है। हस्ताक्षर अभियान से प्राप्त हस्ताक्षर व ज्ञापन अंत में राज्यपाल को सौंपे जाएंगे।

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने पीएससी प्रारंभिक परीक्षा में मॉडल अंसार और फिर संशोधित मॉडल आंसर के साथ परीक्षा परिणाम जारी करने एवं छत्तीसगढ़ में दक्षिण पूर्व मानसून से वर्षा करा देने जैसे विषयों पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जलवायु परिवर्तन करने वाले पीएससी के एक्सपर्ट का नाम सार्वजनिक कर उन पर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पीएससी में ऐसी गड़बडिय़ां आम हो चली हैं और यह कोई पहला मामला नहीं हैं। इससे पूर्व भी हमने तातापानी जैसे विषयों को उठाया था। पीएससी की ऐसी मनमानी के खिलाफ भाजयुमो 10 सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कर रहा हैं। प्रदेशभर में युवा अधिकार हस्ताक्षर अभियान चला चरणबद्ध आंदोलन की शुरूआत की गई हैं, जो सभी जिलों में जिला स्तर से प्रारंभ होकर मंडल स्तर तक चलेगा। इसके बाद सभी जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

 

#सीजी पीएससी

Source : Agency

पाठको की राय